फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकसूदापुर में एक ही दिन में पलटीं गन्ने से भरी सात ट्रॉली

Thu, 08 Jan 2015 12:02 AM IST
मकसूदापुर (बंडा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 बंडा बिलसंडा मार्ग पर गांव मकसूदापुर में बुधवार को गन्ने से भरी सात ट्रॉलियां पलट गईं। इससे मार्ग पर जाम लग गया।
विज्ञापन

बताते चलें कि मकसूदापुर में रोड पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। तमाम बार मांग के बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। बारिश के बाद सड़क पर दलदल जैसा हो गया है। गांव में बजाज का चीनी मिल होने के कारण रोजाना तमाम ट्रक और ट्रॉली गन्ना लेकर मिल पहुंचते हैं। दलदल के चलते गड्ढों का पता नहीं चल पाने के कारण ट्रॉली और ट्रक पलट जाते हैं। एक सप्ताह पूर्व ट्रॉली पलट जाने से एक बाइक सवार गन्ने के नीचे दबने से बच गया था। उसकी बाइक चकनाचूर हो गई थी।
विज्ञापन

बुधवार को गांव लुहिचा के श्रीकृष्ण, सुज्ञानपुर के झब्बूलाल, नटिउरा के कृपाल सिंह, श्यामपट्टी के मेवाराम, पटन के मुस्तफा आदि की एक के बाद एक सात ट्रॉलियों के पलट जाने और कई ट्रॉलियों के दलदल में फंस जाने से बंडा बिलसंडा मार्ग पर जाम लग गया। बमुश्किल आवागमन को सुचारू कराया जा सका। किसानों ने पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों से रोड को ऊंचा कर मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें