फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांटे पर गन्ने की तोल में वसूली पर भड़के किसान

Wed, 10 Dec 2014 11:35 PM IST
तिलहर (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी चीनी मिल कांटे पर 24 घंटे से गन्ना तुलने के इंतजार में खडे़ किसानों का सब्र बुधवार को जवाब दे गया और मिल सुपरवाइजर पर टोकन लेने पर पांच सौ रुपये और पटले पर अनलोड कराते समय सौ रुपये वसूली का आरोप लगाते हुए किसानों ने कांटे पर ही मिल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया।
विज्ञापन

खिरियामाल निवासी गुड्डू सिंह ने बताया कि पटले पर छह ट्रॉली और एक ट्रक के अनुपात से अनलोडिंग होनी चाहिए, लेकिन कर्मियों द्वारा एक ट्रॉली और एक ट्रक को अनलोड किया जा रहा है। इससे ट्रॉलियों की लाइन लग जाती है और किसान ठंड मेें भूखे प्यासे खुले आसमान के नीचे ठिठुरने पर बाध्य हैं। गुड्डू का कहना है कि वह मंगलवार शाम चार बजे से तौल के लिए खड़ा है। शिवदासपुर के लखपत सिंह बुधवार सुबह सात बजे से, विपिन रहदेवा मंगलवार शाम सात बजे से, आरिफ शाम पांच बजे से, सोमवीर भुसौरी शाम पांच बजे से, अवनीश रहदेवा, रक्षपाल रहदेवा आठ बजे से तौल के लिए खडे हैं, लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी तौल कब होगी इसका कोई पता नहीं है। नारेबाजी करने वालों में गुड्डू, लखपत, विपिन, आरिफ, रक्षपाल, अवनीश, सोमवीर, सीताराम, देवेन्द्र, कुलदीप, रामपाल, छंगे व परशुराम शामिल हैं।


टोकन अथवा अनलोडिंग केे दौरान किसी भी तरह की अवैध वसूली की बात निराधार है। किसी किसान की तरफ से इस तरह की कोई लिखित अथवा मौखिक शिकायत नहीं मिली है। यदि कोई पैसे मांगता है तो मुझे तुरंत बताना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बीके अबरोल, प्रधान प्रबंधक चीनी मिल, तिलहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें