फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगोही में आधी रात को गन्ने भरी ट्राली और ट्रैक्टर लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही (शाहजहांपुर)। आधी रात को बाइकों पर आए चार बदमाश गन्ने भरी ट्राली और ट्रैक्टर लूटकर ले गए। विरोध करने पर बदमाशों ने चालक को पीटा और हाथ पैर बांधकर खेत में डालकर फरार हो गए। वह सिंधौली इलाके से गन्ने लेकर निगोही चीनी मिल जा रहा था। घटना की तहरीर निगोही पुलिस को दे दी गई है। हालांकि देर शाम तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन

थाना सिधौली क्षेत्र के गांव बिलंदपुर गद्दीपुर निवासी किसान सतेंद्र सिंह का निगोही स्थित डालमिया चीनी मिल में गन्ने का सट्टा है। शनिवार रात करीब एक बजे उन्होंने अपने ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना भरकर निगोही चीनी मिल भेजा। ट्रैक्टर उनके गांव का ही मनोहर लाल चला रहा था। चालक मनोहर लाल के मुताबिक वह ट्रैक्टर ट्राली लेकर निगोही थाना क्षेत्र के गांव ढकिया तिवारी और छतेनी के बीच पहुंचा होगा। तभी दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने ओवरटेक करने के बाद रास्ते में लकड़ी डालकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। उसने लकड़ी पड़ी देखकर ट्रैक्टर ट्राली को धीमा किया। तभी दो बदमाश दौड़कर ट्रैक्टर पर चढ़ गए और तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। इस पर उसने ट्रैक्टर रोक दिया। बदमाशों ने ट्रैक्टर कब्जे में लेने के साथ मनोहर को बंधक बना लिया। फिर हाथ पैर बांधकर खेत में डाल दिया। विरोध करने पर उसे पीटा भी। इसके बाद बदमाश ट्रैक्टर ट्राली लेकर चले गए, जबकि एक बदमाश तमंचा ताने मनोहर के पास बैठा रहा। करीब एक घंटे बाद तीसरा बदमाश बाइक पर चला गया। चालक मनोहर लाल के मुताबिक उसने काफी मशक्कत के बाद अपने हाथ पैर खोले। इसके बाद फोन करके ट्रैक्टर मालिक सतेंद्र सिंह को सूचना दी। शनिवार सुबह निगोही थाने जाकर तहरीर दी। हालांकि देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। चालक मनोहर लाल पास ट्रैक्टर होने का शक है। सही तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - मनोहर सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें