फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चीनी मिल के कर्मचारियों ने मुख्य समयपाल को पीटा

सार

तिलहर में मुख्य समयपाल नीरज शुक्ला पर अफीम कोठी के पास कर्मियों ने वेतन कटौती के विवाद में लाठी-डंडों से हमला किया। हमले में वे घायल हो गए और पुलिस ने उन्हें अस्पताल भेजा। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिलहर (शाहजहांपुर)। हरदोई जिला निवासी मुख्य समयपाल के पद पर कार्यरत नीरज शुक्ला ने थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को ड्यूटी पर जाने के दौरान मिल परिसर स्थित अफीम कोठी के पास कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। वेतन कटौती करवाने का आरोप लगाते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह जख्मी हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने उन्हें अस्पताल भिजवाया। नीरज शुक्ला ने बताया कि वेतन कटौती करने का अधिकार उनके पास नहीं है, यह काम मुख्य लेखाकार एवं लेखा कार्यालय का होता है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि उनके पास कोई तहरीर नहीं पहुंची है। मामले की जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें