फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शाहजहांपुर में दरोगा की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में बेड पर मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

Wed, 29 Jul 2026 10:24 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के रोजा थाने में तैनात उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह का शव बुधवार शाम को उनके किराये के मकान में मिला। वह सुबह से ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे। उनका मोबाइल भी बंद था। परिजनों के चिंता जताने पर शाम करीब छह बजे रोजा थाने की पुलिस उनके आदर्श कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंची। अंदर कमरे में उनका शव मिला। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा। 
 
विज्ञापन
दरोगा राजेंद्र सिंह का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के रोजा थाने में तैनात 51 वर्षीय उपनिरीक्षक (दरोगा) राजेंद्र सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार को उनका शव आदर्शनगर कॉलोनी स्थित किराये के कमरे में बेड पर पड़ा मिला। पूरे दिन पत्नी से संपर्क न होने पर सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। प्रारंभिक तौर पर हृदयाघात से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

विज्ञापन




शामली जिले के थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के सुभाषनगर निवासी राजेंद्र सिंह का 23 जून को खुदागंज थाने से तबादला होकर रोजा थाने में हुआ था। उन्होंने आदर्शनगर कॉलोनी में किराये पर कमरा लिया था। मंगलवार शाम उनकी परिजनों से अंतिम बार बात हुई थी। बुधवार को वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे और उनका मोबाइल भी पूरे दिन बंद रहा।
विज्ञापन


अंदर से बंद था कमरा 
शाम करीब सात बजे पत्नी रेखा सिंह ने थाना प्रभारी उमेश मिश्रा को फोन कर उनसे संपर्क न होने की जानकारी दी। इसके बाद दो सिपाहियों को उनके कमरे पर भेजा गया, जहां कमरा अंदर से बंद मिला। सूचना पर रात करीब आठ बजे थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वीडियोग्राफी कराने के बाद दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। कमरे में राजेंद्र सिंह बेड पर पड़े मिले। शरीर में कोई हलचल न होने पर उन्हें मृत घोषित किया गया।

विज्ञापन

घटना की सूचना पर सीओ सदर शुभम वर्मा भी मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि प्रथम दृष्टया हृदयाघात की आशंका है, लेकिन मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

बिलख पड़ी पत्नी, बेटे के नहीं थमे आंसू
राजेंद्र सिंह की मौत की सूचना मिलते ही उनके पैतृक घर में कोहराम मच गया। पत्नी रेखा सिंह फोन पर ही बिलख पड़ीं। इकलौते बेटे दीक्षांत सिंह भी खुद को संभाल नहीं सके। दीक्षांत ने बताया कि उन्होंने पढ़ाई पूरी कर ली है और नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें