शाहजहांपुर। परिषदीय स्कूलों में सप्ताह में एक दिन नो बैग व्यवस्था लागू रहेगी। इसके लिए शनिवार का दिन चुनते हुए बच्चों के बीच विभिन्न खेल कराए जाएंगे। इसके लिए ब्लॉकवार तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।
जिले में 2717 स्कूलों में करीब तीन लाख छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। शासन की नई व्यवस्था के तहत सप्ताह के एक दिन बच्चों को बिना बैग ही स्कूल में बुलाया जाएगा। यहां पर विभिन्न तरह की खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इसके लिए बीएसए ने बीईओ को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि सप्ताह में एक दिन नो बैग की व्यवस्था जारी की गई है। संवाद