फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 77 स्कूलों के शिक्षकों का वेतन बहाल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गत महीनों में प्रेरणा पोर्टल पर ऑनलाइन निरीक्षण में बंद मिले 77 परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों का वेतन बहाल कर दिया गया है। संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण लेने के बाद मार्च महीने में उनके वेतन की रुकावट को खत्म कर दिया गया है।
विज्ञापन


प्रत्येक महीने की प्रेरणा पोर्टल की समीक्षा के बाद संबंधित शिक्षकों पर बीएसए दिव्या गुप्ता ने कार्रवाई की थी। अक्तूबर महीने में 11, नवंबर में 15, दिसंबर में 18, जनवरी में 11, फरवरी में 16, मार्च में छह स्कूल बंद मिले थे। बीएसए ने संबंधित स्कूलों के शिक्षकों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया था। शिक्षकों ने अपने स्पष्टीकरण दिया। संतुष्ट होने पर बीएसए ने संबंधित स्कूलों के शिक्षकों का वेतन बहाल कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें