मीरानपुर कटरा। शाहजहांपुर के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में हुई माध्यमिक विद्यालयों की 69वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे आदर्श इंटर काॅलेज के छात्र-छात्राओं को शनिवार को प्रबंधक महेश चंद्र मल्होत्रा और प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह ने फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया।
जनपदीय रैली में कॉलेज के बालक वर्ग की टीम सब जूनियर वर्ग व जूनियर बालिका वर्ग में ऑलओवर चैंपियन रही तो इसी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने एथलेटिक्स की स्पर्धाओं में 13 स्वर्ण, 19 रजत और 14 कांस्य पदक जीते। प्रबंधक और प्रधानाचार्य के अलावा खेल शिक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह आदि ने पदक विजेताओं का माल्यार्पण कर सम्मानित करके उनके बेहतर भविष्य की कामना की। संवाद