फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राज्य स्तर पर मॉडल प्रस्तुत करेंगे युवराज चौहान

विज्ञापन
अपने मॉडल के साथ युवराज सिंह। स्रोत : विद्यालय
विज्ञापन
शाहजहांपुर। इंस्पायर अवाॅर्ड मानक योजना के अंतर्गत शाहजहांपुर से संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र युवराज चौहान का मॉडल जिले से चयनित हुआ है। उन्होंने रिवर क्लीनिंग बोट सिस्टम पर मॉडल तैयार किया था। युवराज 13 अक्तूबर को लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में शाहजहांपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस आयोजन में पूरे प्रदेश से चयनित विद्यार्थी अपने विज्ञान मॉडल प्रस्तुत करेंगे। प्रधानाचार्य सौरभ वार्ष्णेय ने युवराज को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह विद्यालय और जिले, दोनों के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। भौतिक विज्ञान प्रवक्ता एवं युवराज के मार्गदर्शक प्रणव मिश्र ने बताया कि युवराज का मॉडल नदियों की सफाई के लिए एक स्वचलित बोट प्रणाली पर आधारित है, जो जल प्रदूषण को रोकने में सहायक सिद्ध हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें