फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छात्राओं को साइबर ठगी से बचने की जानकारी दी

विज्ञापन
जलालाबाद थाने में आयोजित कार्यक्रम में संबो​धित करतीं एसआई काजल। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। मिशन शक्ति के तहत थाने में आयोजित कार्यक्रम में एसआई काजल ने पुरुषोत्तम आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को साइबर अपराध से जुड़ीं विभिन्न तरह की जानकारियां दीं।
विज्ञापन


एसआई ने कहा कि आज महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार की ओर से कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। हम सभी को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि इन नंबरों का दुरुपयोग न हो। उन्होंने बताया कि आज अपराध के तरीके बदल गए हैं जिस कारण अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।
मोबाइल पर विभिन्न तरह की आने वाली काॅल को रिसीव करने में सावधानी बरतें। साइबर अपराधी ठगी करने के लिए डिजिटल अरेस्ट करने का नया तरीका अपना रहे हैं। इस तरह की काॅल आने पर घबराएं नही बल्कि हेल्पलाइन व पुलिस प्रशासन का सहयोग लें। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें