फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छात्राओं ने पुवायां थाने का भ्रमण कर ली जानकारियां

विज्ञापन
पुवायां थाने में भ्रमण के दौरान छात्राओं को जानकारी देते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुवायां पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने थाने का भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने कानून और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर में स्कूल की छात्राएं थाने पहुंचीं। सबसे पहले थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने छात्राओं को कानून के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से महिलाओं की सुरक्षा के लिए बहुत कानून बनाए गए हैं। छात्राओं को मिशन शक्ति केंद्र और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (महिला हेल्पलाइन) और 112 (आपातकालीन सेवा) के उपयोग के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इसके बाद छात्राओं ने महिला हेल्प डेस्क, शिशु गृह और कार्यालय का भ्रमण किया। जहां रिपोर्ट दर्ज से लेकर विवेचना के बारे में जानकारी ली। छात्राओं के साथ स्कूल के शिक्षक ऊषा मिश्रा, रुचि देवी, विजय कुमार, पुनीत शर्मा आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें