पुवायां। कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल में नर्सरी से कक्षा यूकेजी के सभी छात्र-छात्राओं ने ए वन ग्रेड प्राप्त कर पुरस्कार प्राप्त किए। कक्षा एक अ में परम प्रताप, स्वरा, आरोही, कक्षा एक ब में रूही, कक्षा दो अ में दाऊद कादरी, आयुष्मान सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कक्षा दो ब में रामजी, ओम झा, अवनि पांडे, कक्षा तीन अ में उन्नति, आध्या गुप्ता, अनन्य, विधान, गुरवीर, स्मिता और अथर्व, कक्षा तीन ब में ग्रेसी ओमर, गरिमा गुप्ता, सरगम ने पहला दूसरा व तीसरा स्थान पाया। कक्षा चार अ में अनिका गुप्ता, प्रणव गुप्ता, मायरा गुप्ता व आयुष कुशवाहा, कक्षा चार ब में नवलदीप कौर, आरव वर्मा, श्रीषा राठौर, कक्षा पांच अ में आराध्या अग्रवाल, तेजस्व तिवारी, अनुरीत कौर, कक्षा पांच ब में दिशा, शिवा, अनहद ने क्रमाश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा छह अ में अनन्या, पर्व अग्रवाल, अविषि अग्निहोत्री, कक्षा छह ब में श्रद्धा वर्मा, आराध्या, अविका गुप्ता, कक्षा सात अ में पीयूष सिंह, कशिश शर्मा, साक्षी आर्य कक्षा सात ब में तरनीजा सिंह, सिमरन, सोनाक्षी, कक्षा आठ अ में पावनी अग्रवाल व ओजवी, आदित्य सिंह, अदिति सिंह, कक्षा आठ ब में अर्नव, दिव्यांशी, अरमान कौर ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अभिभावकों को भी प्रशस्ति पत्र दिए गए। स्कूल में सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया, जहां छात्र-छात्राओं ने माता-पिता के साथ सेल्फी ली। कक्षा आठ के छात्र पर्व अग्रवाल और छात्रा अविशि अग्निहोत्री, पावनी अग्रवाल, आरोही अग्रवाल ने कैंब्रिज न्यूज रिपोर्टर बनकर अभिभावकों का स्वागत किया। डॉयरेक्टर विपिन अग्रवाल, सह डायरेक्टर डॉ. रचित अग्रवाल ने बच्चों के परिश्रम की प्रशंसा की और पुरस्कार बांटे।