फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

विज्ञापन
प्रतियोगिता में विजेता छात्रा को पुरस्कृत करते प्रधान सौरभ यादव। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
पुवायां। एक से सात अक्तूबर तक चल रहे वन्य जीव प्राणी सप्ताह के तहत शनिवार को सिंधौली रेंज के वनकर्मियों की ओर से गांव चकऊदन के पीएम श्री कंपोजिट स्कूल में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कराया। प्रतियोगिता में कक्षा आठ की छात्रा दिव्या प्रथम, शिमोन द्वितीय और ज्ञानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

गांवसभा भटिउरिया बुजुर्ग के प्रधान सौरभ यादव ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। इस दौरान वनकर्मियों की ओर से मानव वन्य जीव संघर्ष को कम करने के लिए प्रचार प्रसार सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाध्यापक अंबुज गुप्ता, वन दरोगा शिशुपाल सागर, वीरेंद्र सिंह गंगवार, अतुल वाजपेयी, वनरक्षक अनिल कुमार वर्मा, विपिन कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें