तिलहर। पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने नशा मुक्त भारत अभियान–विकसित भारत की पहचान विषयक जागरूकता कार्यक्रम किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशिभूषण ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधा है।
कार्यक्रम की शुरुआत नशा मुक्ति की शपथ से हुई। छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया। विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रतियोगिता के जरिये नशामुक्त जीवन का महत्व प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में सूबी, छाया, ममता, प्रियंका, शोभित, दानिश, संत कुमार आदि छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
खुदागंज। ठाकुर रोशन सिंह संघटक राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्त देश बनाने के लिए छात्र-छात्राओं ने शपथ ली। बाद में अभियान को बल देने के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनुज सक्सेना के निर्देशन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
समन्वयक डॉ. रेनू पांडेय ने विद्यार्थियों से नशा मुक्ति के लिए जन-जागरूकता लाने का आह्वान किया। सहायक आचार्य मानवेंद्र सिंह और डॉ. कर्मवीर कुमार गौतम ने भी नशे से दूर रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में डॉ. महिपाल सिंह, डॉ. सुधा देवी, डॉ. मोहित गुप्ता, दिलीप कुमार, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद