शहर के देवी प्रसाद इंटर कॉलेज में 'संकल्प प्रतिभा सम्मान प्रतियोगिता' में प्रतिभाग करते छात्र।
शाहजहांपुर। संकल्प भारत शोध न्यास की ओर से देवी प्रसाद इंटर कॉलेज में संकल्प प्रतिभा सम्मान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने लिखित परीक्षा में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
प्रधानाचार्य अवधेश सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को मूल विषयों के अध्ययन के साथ अपने आसपास की घटनाओं व सामान्य अध्ययन पर भी नजर रखना चाहिए। न्यास के संस्थापक डॉ. स्वप्निल यादव, सचिव ललित हरि मिश्रा ने विचार रखे।
संयोजक अनुराग यादव ने बताया कि विजयी प्रतिभागियों को दो अक्तूबर को गांधी पुस्तकालय में आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर समर यादव, जाहिद आलम, कैफ गाजी, शिक्षक नवाब अली अंसारी, गौरव कुमार पांडेय, वंदना शुक्ला का सहयोग रहा। संवाद