फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, सराहे गए मॉडल

विज्ञापन
तिलहर में एलबीजेपी इंटर कॉलेज में आयोजित प्रदर्शनी के विजेताओं को सम्मानित करते अति​थि। स्रोत: 
विज्ञापन
तिलहर। एलबीजेपी इंटर कॉलेज में विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव ने प्रधानाचार्य भारत भूषण के साथ दीप जलाकर किया। प्रदर्शनी में कचरा एवं प्रदूषण प्रबंधन, भूकंप अलार्म, जल संरक्षण आदि के मॉडल प्रस्तुत किए गए। इसमें सीनियर वर्ग में कक्षा 12 बी के मोहम्मद इब्तिसाम ने प्रथम, गाजी अली और मोहम्मद अजीम ने संयुक्त रूप से द्वितीय व शाहबाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जूनियर वर्ग में प्रशांत शर्मा प्रथम, प्रियांशु राजपूत द्वितीय और मोहम्मद हमजा तृतीय रहे। सब-जूनियर वर्ग में कपिल कुमार प्रथम, हिमांशु द्वितीय और अभिषेक तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. हरमिंदर सिंह, सुरेश कुमार और मोहित विश्नोई शामिल रहे। इस मौके पर डॉ. ललित कुमार सिंह, रविंद्र यादव, आशीष कुशवाहा, इंद्रदेव सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें