शाहजहांपुर। मदरसा नूरुल हुदा बिजलीपुरा में विज्ञान और क्राफ्ट प्रदर्शनी के अलावा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मॉडल और हस्तनिर्मित कलाकृतियां प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने मॉडल सजाकर प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने उनके मॉडलों के बारे में जानकारी ली और उनकी मेहनत, हुनर व नए विचारों की सराहना की। कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों से बड़े सपने देखने, नियमित अध्ययन करने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का आह्वान किया गया। कहा कि विज्ञान, कला और रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों की प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। संवाद