फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कांट में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेता सम्मानित

विज्ञापन
कांट में जीआईसी में आयोजित प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत करते विधायक। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
कांट। राजकीय इंटर कॉलेज के संगम सभागार में विकासखंड स्तरीय ड्राइंग-पेंटिंग, पोस्टर, भाषण और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह और प्रधानाचार्य संजय कुमार मौर्य ने दीप जलाकर किया। पोस्टर प्रतियोगिता में आरुषि पाल प्रथम, छवि शुक्ला द्वितीय, इल्मा तृतीय, सामान्य ज्ञान में अमन प्रथम, संदीप द्वितीय और शिव प्रताप सिंह तृतीय रहे।
भाषण में उमैमा सिद्दीकी प्रथम, छवि शुक्ला द्वितीय और कहकशा तृतीय रहे। ड्राइंग-पेंटिंग में आदित्य प्रथम, शिवांगी द्वितीय और मानशी तृतीय रहीं। मुख्य अतिथि विधायक अरविंद सिंह ने प्रधानाचार्य के साथ विजेताओं को पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में सुरेंद्र पाल सिंह, पंकज कुमार, सत्येंद्र कुमार सिंह, सर्वेश कुमार और विमल बाबू रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें