फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आर्म रेसलिंग खिलाड़ियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
शाहजहांपुर में स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में ​खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देते एडीएम रजनीश मि
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश स्टेट आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप-2026 में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले 18 खिलाड़ियों को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में आयोजित कार्यक्रम में प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें जिले के दो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर के लिए जगह बनाई है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एडीएम रजनीश मिश्रा ने खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। जिला क्रीड़ा अधिकारी सुरेंद्र पाल बामनिया ने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। मनीषी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ. गौरव कौशल ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के सचिव एवं कोच एडवोकेट डॉ. पुनीत मनीषी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में दो अक्तूबर से राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें शाहजहांपुर से नबील और मोहम्मद साहिल प्रतिभाग करेंगे। दोनों खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए रवाना हो चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें