फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मीरी पीरी खालसा एकेडमी के बच्चों ने जीते 12 पदक

विज्ञापन
मीरी पीरी खालसा एकेडमी के बच्चे पदकों के साथ। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
पुवायां। बंडा के गांव गहलुइया स्थित मीरी पीरी खालसा एकेडमी के बच्चों ने मैनपुरी के पैराडाइज स्कूल में 17 से 20 सितंबर तक आयोजित सीबीएसई कलस्टर चतुर्थ एथलेटिक मीट में 12 पदक जीते हैं।
विज्ञापन

छात्र आयुष कुमार ने अंडर-17 बालक वर्ग में 800 और 15 सौ मीटर दौड़ में दो स्वर्ण पदक जीते। इसी वर्ग में टीम ने रिले रेस में टीम ने रजत पदक जीता। टीम में अनमोलप्रीत सिंह, आयुष कुमार, भूपेंद्र सिंह, सुबराज सिंह शामिल रहे। अंडर -17 बालिका वर्ग में रिले रेस में टीम ने कांस्य पदक जीता।
टीम में अंशप्रीत कौर, रुपिंदर कौर गुरसाबी, प्रांशी यादव शामिल रहीं। अन्य खिलाड़ियों ने भी पदक जीते। खिलाड़ियों ने जीत का श्रेय स्कूल प्रबंधन और कोच मक्शिंदर सिंह को दिया है। प्रधानाचार्य दलविंदर सिंह ने सभी विजेता बच्चों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें