फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छुट्टी में भी अभ्यास करेंगे परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थी

Thu, 02 Jan 2025 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिषदीय स्कूलों में शीतकालीन अवकाश के दौरान भी बच्चे खाली नहीं रहेंगे। इस बीच भी उन्हें पढ़ने और लिखने का अभ्यास करने के लिए गृहकार्य सौंपा गया है।
विज्ञापन

बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि जिले के सभी 2718 परिषदीय स्कूलों में 31 दिसंबर को शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया था। 14 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। छुट्टियों के दौरान बच्चे पढ़ाई-लिखाई से दूर न हों, इसके लिए उनको 15 दिनों के लिए पर्याप्त गृहकार्य दिया गया है। बताया कि स्कूलों में आधे से अधिक विषयों के पाठ्यक्रम को पूरा करा लिया गया है। बच्चों को पढ़ाया गया पाठ्यक्रम याद रहे, इसके लिए विभिन्न विषयों से संबंधित लक्ष्य दिया गया है।
छुट्टियों के दिनों में बच्चे घर पर ही यह कार्य पूरा करेंगे। शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि इस काम में अभिभावकों को भी जागरूक करें। गृह कार्य को लेकर शासन की ओर से शेड्यूल भी जारी किया गया है। इसमें एक से लेकर आठ तक की कक्षाओं के लिए अलग-अलग विषय दिए गए हैं। इसमें फलों-सब्जियों की पहचान, व्याकरण, गणित, भाषा, हिंदी, अंग्रेजी सहित पर्यावरण विषय पर आधारित सवाल दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें