फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ई-कचरा प्रबंधन का पाठ पढ़ेंगे कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों को 28 अक्तूबर को ई-कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए जिले के स्कूलों में विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। स्कूल शिक्षा की महानिदेशक मोनिका रानी ने इस संबंध में डीआईओएस और बीएसए को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

निर्देशों के अनुसार, विद्यालयों में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को ई-कचरे के उचित प्रबंधन के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसमें ई-कचरे को स्रोत पर अलग-अलग करना, सुरक्षित तरीके से संग्रहित करना, पुन: उपयोग, पुनर्चक्रण और उचित निस्तारण जैसे विषय शामिल होंगे। विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, ताकि ई-कचरा प्रबंधन को लेकर उनकी समझ परखी जा सके।
इसके अलावा विद्यालयों में बैनर और स्टैंडी के माध्यम से भी जागरूकता संबंधी संदेश प्रसारित किए जाएंगे। विभाग की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशों के अनुसार गतिविधियां आयोजित कराने को कहा गया है। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के लिए संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें