तिलहर। एलबीजेपी इंटर कॉलेज में छात्रवृत्ति एवं प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रवृत्ति पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा ने विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रमाणपत्र वितरित किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से किया गया। विधायक ने कहा कि छात्र जीवन में पढ़ाई की दिशा ही भविष्य की नींव तैयार करती है। विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने के साथ जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए मेहनत करनी चाहिए। प्रधानाचार्य भारत भूषण, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, रवि आदि मौजूद रहे। संवाद