फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छात्र-छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
शाहजहांपुर में एसएस कॉलेज में पोस्टर दिखाते छात्र-छात्राएं। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के चित्रकला विभाग में आत्मनिर्भर भारत व डिजिटल भारत की संकल्पना विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान का उद्देश्य देश को वैश्विक महाशक्ति बनाना है। प्रबंध समिति के सचिव प्रो.डॉ.अवनीश मिश्रा व प्राचार्य डॉ.राकेश आजाद छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। इस बीच निर्णायक मंडल में शामिल प्रो.आदित्य कुमार सिंह, प्रो.पूनम दोहरे, डॉ.दीप्ति गंगवार ने चित्रों का मूल्यांकन कर उनकी रचनात्मकता, तकनीक और विषय की समझ के आधार पर किया।
विज्ञापन

इसमें आदर्श तिवारी ने प्रथम, कोमल गुप्ता ने द्वितीय व खुशबू देवी ने तृतीय स्थान पाया। सिंधुजा गुप्ता व स्नेहा को चौथा स्थान मिला। संकायाध्यक्ष प्रो.आलोक कुमार मिश्रा, विभागाध्यक्ष डॉ.अर्चना गर्ग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें