फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नई तकनीक के नवाचार के लिए लाल सिंह को मिला सम्मान

विज्ञापन
लखनऊ में ​शिक्षक लाल सिंह को सम्मानित करते अति​थि। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बंडा के प्राथमिक विद्यालय ददिउरी में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत दिव्यांग शिक्षक लाल सिंह को शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन ने लखनऊ में सम्मानित किया।
विज्ञापन

शैक्षिक नवाचार काव्य-संग्रह पुस्तक लोकार्पण व सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता, उप शिक्षा निदेशक बेसिक शिविर कार्यालय वीरेंद्र प्रताप सिंह, रीजनल डायरेक्टर आनंद सिंह व एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह उन्हें सम्मानित किया।
लाल सिंह ने बताया कि इससे पहले भी कई जनपद और राज्य स्तरीय पुरस्कार मिल चुके हैं। यह पुरस्कार उन्हें शिक्षण में नई तकनीकों के साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मिले हैं। बताया कि सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स होने की वजह से इनके वीडियो देश के अलावा विदेशों में भी देखे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें