जैतीपुर। गढ़िया रंगीन पुलिस ने महाशिवरात्रि के दिन खमरिया गांव के वीरेश सिंह की हत्या के मामले में आरोपी चंदन सिंह को शुक्रवार दोपहर गोगेपुर मार्ग पर स्थित शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस इस मामले में वांछित एक अन्य आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
महाशिवरात्रि के दिन गोगेपुर के शिव मंदिर पर जल चढ़ाने जा रहे वीरेश सिंह की कार को उनके भाई और भतीजों ने अपने वाहन से टक्कर मारकर रोक लिया था। कार रुकते ही वीरेश सिंह की उनके भतीजों ने पारिवारिक विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में वीरेश के एक अन्य भतीजे प्रशांत की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घटना के अगले दिन पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के जरिये जेल भेज दिया था। प्रभारी निरीक्षक हरिकेष सिंह नें बताया कि मामले में नामजद एक अन्य आरोपी सुरजीत सिंह की तलाश कराई जा रही है। संवाद