फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बालाजी संकीर्तन मंडल ने किया सुंदरकांड का सामूहिक पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नवादा इंदेपुर में हनुमान मंदिर के पास स्थित परमार भवन में बालजी संकीर्तन मंडल की ओर से शुक्रवार को श्री रामचरितमानस के सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले, बाला जी का भव्य दरबार सजाकर पंडित कृष्ण गोपाल ने हवन पूजन कराया। इसके साथ ही सामूहिक पाठ आरंभ हो गया। पाठ के अंत में आयोजक राजीव परमार ने सपत्नीक बालाजी की आरती कर प्रसाद वितरण किया। सामूहिक पाठ में धर्मेंद्र सिंह, कौशल परमार, महेशपाल सिंह, रवि सिंह, पंकज गुप्ता आदि शामिल रहे। संवाद
-
सुदामा का प्रसंग सुनाकर भगवान के चिंतन के लिए किया प्रेरित



कुर्रियाकलां। पल्हौरा गांव के प्राचीन देवी मंदिर परिसर में हो रही श्रीमद्भागवत कथा में शुक्रवार को कथाव्यास आचार्य श्रीनिवास ने सुदामा चरित्र, रुक्मणि विवाह और राजा परीक्षित को मिले मोक्ष से जुड़े प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि सुदामा के चरित्र से हमें प्रेरणा मिलती है कि घोर विपन्नता में भी हमें भगवान का चिंतन करते रहना चाहिए। इससे कभी न कभी हम पर भगवान की कृपा अवश्य होगी और कठिन समय सहजता से बीत जाएगा। कथा के विश्राम पर परीक्षित बने श्यामपाल कश्यप ने सपत्नीक भगवान की आरती उतारी। बाद में प्रसाद वितरित किया गया। व्यवस्था में मुकेश त्रिवेदी, पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह, राकेश कश्यप, रामसेवक कश्यप आदि का सहयोग रहा। संवाद

आर्य समाज के वार्षिकोत्सव से पहले निकाली कीर्तन प्रभातफेरी



मीरानपुर कटरा। आर्य समाज की स्थानीय इकाई की ओर से तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव आरंभ होने से पहले शुक्रवार को नगर के प्रमुख मार्गों से श्रद्धा और उल्लास के साथ कीर्तन प्रभातफेरी निकाली गई।



सुबह दस बजे आरंभ हुई प्रभातफेरी में वरिष्ठ आर्य समाजी महेश चंद्र मेहरोत्रा, मंत्री अखिलेश आर्य, धनुर्धर आर्य, भगवान देव आर्य, मुनेश कुमार शर्मा, रामपुर से आए हरदेव आर्य, रामकृष्ण आर्य, आचार्य विजय पाल,आचार्य चंदन मित्र, गुरुकुल रुद्रपुर की प्राचार्य धारणा याज्ञिकी, वेद प्रकाश आर्य आदि शामिल रहे। आयोजन समिति से जुड़े आर्य कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक महेशचंद्र आर्य ने बताया कि कॉलेज परिसर में आर्य समाज का तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव शनिवार को सुबह आठ बजे से आरंभ होगा। इसमें विभिन्न जनपदों से आर्य समाज के कई उपदेशक आकर प्रवचन देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें