फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विद्यार्थियों व कैडेट्स ने जाना सैनिकों का रहन-सहन

विज्ञापन
शाहजहांपुर में कैंट क्षेत्र में भ्रमण करते हुए कैडेट व अन्य छात्र। स्रोत: एनसीसी कार्यालय
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सेना के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बॉर्डर एरिया, सिविल और एनसीसी कैडेट्स को वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत कैंट क्षेत्र का भ्रमण कराया गया। कैडेट्स को प्रमाणपत्र भी दिए गए।
विज्ञापन

पीलीभीत के पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांवों से आए कैडेट्स और अन्य छात्र-छात्राओं ने लांग रेंज विजिट किया। उन्हें सेना के फायरिंग पोजिशन के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद सेक्शन अस्पताल में उपचार की जानकारी दी गई। बताया गया कि सेना के जवानों व उनके परिवार का अस्पताल में उपचार किया जाता है। कैडेट्स ने गोल्फ ग्राउंड देखने के बाद कुमाऊं बटालियन में जवान लिविंग, कुक हाउस, खेलने के लिए मैदान, क्वार्टर गार्ड, लाइब्रेरी भी देखी। शहीद संग्रहालय में भ्रमण किया।
25 यूपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल संग्राम सिंह चीमा व कर्नल आनंद शर्मा ने कैडेटों को संबोधित किया। कहा कि एनसीसी के माध्यम से अच्छे नागरिक बन सकते हैं। इसके पश्चात बी प्रमाण पत्र का वितरण कैडेटों को किया गया। कार्यक्रम में सूबेदार मेजर सुनील रावत, सूबेदार दलजीत सिंह, सूबेदार सरवनन बी, हवलदार विक्रम सिंह, अरुण, राजकुमार, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें