फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 347 शिक्षकों ने जमा की फाइल, 14 के आवेदन रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिषदीय स्कूलों में सरप्लस शिक्षकों-शिक्षिकाओं के समायोजन की प्रक्रिया ने तेजी पकड़ ली है। जनपद में 347 सरप्लस शिक्षकों ने अपनी फाइल जमा कर दी है। जांच में 14 शिक्षकाें की पत्रावली में गड़बड़ी मिलने पर उनकी फाइल को निरस्त कर दिया गया है। शेष के समायोजन का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

गैर जनपदों के पारस्परिक स्थानांतरण के बाद अब जिले के अंदर तबादले व समायोजन की प्रक्रिया चल रही है। पूर्व में छात्र-शिक्षक अनुपात को ठीक करने के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं की आवश्यकता वाले व जरूरत से ज्यादा शिक्षक वाले स्कूलों को चिह्नित किया गया था। इसके बाद सरप्लस आए शिक्षकों और स्कूलों का विकल्प भरने की सूची पोर्टल पर अपलोड कर दी गई थी।
सूची अपलोड होने के बाद शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विकल्प को चुनने के साथ ऑनलाइन आवेदन किया, साथ ही बीएसए कार्यालय में अपनी फाइल जमा कर दी थी। फाइल जमा कराने को लेकर रविवार को भी कार्यालय खोला गया। देर शाम तक 347 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने फाइल जमा कर दी। उनका गहनता से अध्ययन कराया गया। इसमें किसी की जन्म तिथि व कुछ की तैनाती तिथि में अंतर मिलने पर 14 फाइलें रद कर दी गईं। बाकी शिक्षक-शिक्षिकाओं के समायोजन की प्रक्रिया जल्द ही पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


50 छात्र संख्या वालों को मिलेगा मौका
स्कूलों को विलय करने की प्रक्रिया को लेकर अधिकारी अभी अंतिम निर्णय तक नहीं पहुंच पाए हैं। प्रारंभ में विभाग ने 549 स्कूलों को विलय करने के लिए सूचीबद्ध किया था। इसमें दो किलोमीटर से ज्यादा रास्ते वाले स्कूलों को हटाकर करीब 450 स्कूलों पर विचार किया गया। अब 50 छात्र संख्या वाले स्कूलों को विलय नहीं करने को लेकर विचार चल रहा है। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि 50 छात्र संख्या वाले स्कूलों का विलय नहीं किया जाएगा। उन्हें छात्र संख्या बढ़ाने के लिए मौका दिया जाएगा। शेष निर्णय को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर मंगलवार को स्थिति स्पष्ट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें