खुदागंज। दोस्तों के साथ नहाने गए छात्र की नहर में डूबने से मौत हो गई। इसका पता लगने पर परिवार में कोहराम मच गया।
खुदागंज थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर नवदिया निवासी नन्हें खां का बेटा फरमान खां (12) वहीं के एक इंटर कॉलेज में कक्षा छह का छात्र था। बुधवार दोपहर फरमान अपने दोस्तों के साथ गांव के नजदीक से होकर बह रही नहर में नहाने गया था। नहर में नहाने के दौरान अचानक फरमान का पैर गड्ढे में चले जाने फिसल गया, जिससे वह डूब गया।
साथ में नहाने वाले दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हुए। उनके शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग दौड़कर पहुंच गए। इस हादसे की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर जा पहुंचे। लोगों ने कुछ ही देर में फरमान को पानी के अंदर से निकाल लिया। मगर तब तक वह दम तोड़ चुका था। परिजन फरमान का शव उठाकर घर ले गए। इसके बाद उसे कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। संवाद