फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पिकअप की टक्कर लगने से छात्र की मौत, दोस्त घायल

Thu, 24 Sep 2026 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांट। क्षेत्र के गांव कुर्रिया ढोढो निवासी शिवराम के पुत्र गौतम (14) की साइकिल में पिकअप से टक्कर लग गई। अस्पताल ले जाते समय गौतम की मौत हो गई। हादसे में उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों कोचिंग से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब चार बजे गौतम कांट कस्बे में कोचिंग पढ़ने के बाद अपने दोस्त के साथ साइकिल से घर लौट रहे थे। दोनों मदनापुर रोड पर ईदगाह के पास पहुंचे थे। तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप से साइकिल में टक्कर लग गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय गौतम की मौत हो गई।
पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। शिवराम के तीन बेटों में गौतम सबसे छोटा था। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें