फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रैक्टर की टक्कर लगने से घायल छात्र की मौत

विज्ञापन
सुधांशु का फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तिलहर थाना क्षेत्र में पिथनापुर गांव स्थित शिक्षण संस्थान के सामने चार फरवरी को हुए हादसे में घायल जैतीपुर के बंथरी गांव निवासी नौ वर्षीय सुधांशु की मंगलवार रात बरेली ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन

तिलहर के बंधीचक गांव निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि भांजा सुधांशु तीन-चार साल की उम्र से उनके पास रहता था। बरखेड़ा जयपाल रोड स्थित पिथनापुर गांव के पास शिक्षण संस्थान में कक्षा दो का छात्र था। उन्होंने बताया कि चार फरवरी की सुबह वह स्कूल के लिए चल दिया। स्कूल के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से वह घायल हो गया। साथ ही ट्रैक्टर में फंसकर वह काफी दूर तक घिसट गया।
इसके बाद घायल को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर मंगलवार रात को लेकर बरेली जा रहे थे। इस बीच उनकी मौत हो गई। सुधांशु की मौत से उनके पिता संजेश व मां विमलेशा का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। तिलहर थाना प्रभारी जुगलकिशोर पाल ने बताया कि संजेश सिंह की ओर से पिथनापुर गांव निवासी ट्रैक्टर चालक कर्मवीर उर्फ कटीले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें