फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एसएस विश्वविद्यालय में छात्र शिकायत निवारण समिति गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद (एसएस) विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों की शिकायतों के प्रभावी समाधान के लिए छात्र शिकायत निवारण समिति का गठन किया है। इस समिति का उद्देश्य शिकायतों का पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

कुलपति पुष्पेंद्र बहादुर सिंह के आदेश पर यह समिति बनाई गई है। इसका लक्ष्य विश्वविद्यालय परिसर में छात्र-केंद्रित शैक्षणिक वातावरण को मजबूत करना है। प्रो. कमलेश गौतम को समिति का अध्यक्ष नामित किया गया है।
प्रो. आलोक मिश्रा, प्रो. प्रभात शुक्ला, प्रो. पूनम और प्रो. अजीत सिंह चारग इसके सदस्य हैं। एमए अर्थशास्त्र (द्वितीय वर्ष) के छात्र अभिषेक सिंह राजपूत को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। कुलपति पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि यह समिति यूजीसी और शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शिकायतों का निस्तारण करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें