फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल से छात्रा का पर्स चोरी 

Wed, 27 Jul 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला अस्पताल में मंगलवार को फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने आई छात्रा का नेत्र विभाग से पर्स चोरी हो गया। पर्स में नगदी के अलावा जरूरी कागजात थे। पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक का पकड़ा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन

हरदोई के थाना शाहबाद निवासी अशोक कश्यप की बेटी प्रिया कश्यप कांट रोड स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक (जीटीआई) में दाखिला ले रही है। जिसके लिए फिटनेस सर्टिफिकेट चाहिए था। मंगलवार कोे वह जिला अस्पताल में सर्टिफिकेट बनवाने आई थी। प्रिया नेत्र विभाग में अपनी आंखे चेक कराने गई। आंखे चेक कराते समय पास में पड़ी एक बैंच पर उसने अपना बैग रख दिया। इसके बाद वह आंखे चेक कराने लगी। आंखे चेक कराने के बाद प्रिया नेत्र विभाग के कक्ष से बाहर आई। उसने बैग खोलकर देखा तो उसमें से पर्स गायब था। वह तुरंत नेत्र विभाग में पहुंची और वहां मौजूद एक लड़के पर पर्स चोरी करने का शक जताया। मौके पर काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना मिलने पर नेत्र विभाग में जिला अस्पताल चौकी की पुलिस पहुंची गई। पुलिस ने उस युवक को हिरासत में ले लिया। प्रिया के मुताबिक उसके पर्स में करीब छह सौ रुपये, आधार कार्ड और जरूरी कागजात थे। पुलिस उस युवक को अपने साथ चौकी पर ले आई है। प्रिया के मुताबिक जरूरी कागजात गायब होने की वजह से उसे दाखिला लेने में काफी परेशानी होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें