फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गंगा एक्सप्रेस-वे पर जेसीबी से टकराई बाइक, छात्र की मौत, दो साथी घायल

Sun, 14 Dec 2025 03:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के मदनापुर क्षेत्र में शनिवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। उसके दो साथी घायल हो गए। जेसीबी से बाइक टकराने से हादसा हुआ। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह कोहरे के कारण परीक्षा देने के लिए फर्रुखाबाद जा रहे छात्रों की बाइक सामने से आ रही जेसीबी से टकरा गई। हादसे में गढ़ियारंगीन थाना क्षेत्र के खमरिया गांव निवासी रतनपाल (22) की मौत हो गई। उसके दो दोस्त घायल हो गए। बाइक रतनपाल ही चला रहा था। एक हेलमेट हादसास्थल के पास पड़ा मिला।

विज्ञापन


रतनपाल बिरियाकलां गांव निवासी अपने दोस्तों पीयूष व भगवानदास के साथ फर्रुखाबाद के रवींद्रनाथ डिग्री कॉलेज में बीएससी एग्रीकल्चर की परीक्षा देने बाइक से जा रहा था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे जैसे ही तीनों मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव गिरधरपुर के पास गंगा एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे, तभी गढि़यारंगीन की ओर से आ रही जेसीबी मशीन से उनकी बाइक सामने से टकरा गई। रतनपाल की मौके पर ही मौत हो गई। 

हादसे को देख वहां से गुजर रहे वाहनों की रफ्तार थम गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायल पीयूष मिश्रा ने बताया कि सामने से आई जेसीबी मशीन बाइक से टकरा गई। मदनापुर थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि थोड़ी दूरी पर लगे सीसी कैमरे को चेक कराया जा रहा है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एक साल पूर्व हुई थी रतनपाल की शादी
परिजनों ने बताया कि रतनपाल की शादी एक साल पूर्व ही राजेश्वरी के साथ हुई थी। रतनपाल चार भाइयों में सबसे छोटा था। उनके भाई दुर्वेश, सत्यवीर और लालेश का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। परिजनों ने बताया कि घर से निकलने के करीब 15 मिनट बाद हादसे की सूचना मिली। घर से छह किलोमीटर दूर बैठे काल ने रतनपाल की जिंदगी छीन ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें