फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जन्मोत्सव पर हादसा: हनुमत धाम दर्शन करने आया आठवीं का छात्र खन्नौत नदी में गिरा, डूबने से मौत

Thu, 06 Apr 2023 04:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के प्रसिद्ध हनुमत धाम पर गुरुवार को एक घटना घटित हो गई। हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमत धाम आया आठवीं का छात्र खन्नौत नदी में गिर गया, जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हनुमत धाम पर हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना रामचंद्र मिशन के मोहल्ला ख्वाजा फिरोज निवासी ओमप्रकाश का पुत्र विनीत (12) हनुमत धाम में खन्नौत नदी में डूब गया। उसे नदी से निकालकर गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


ओमप्रकाश पल्लेदारी करते हैं। उनका बेटा विनीत मंगलसेन इंटर कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र था। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे वह पिता को खाना देने गया था। खाना देकर लौटते समय दोस्तों के साथ हनुमतधाम पर भंडारा खाने के लिए पहुंच गया। 

चप्पल निकालते समय नदी में गिरा  

बताते हैं कि उसकी चप्पल खन्नौत नदी में गिर गई। इसे उठाने के लिए जाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरा। विनीत के नदी में गिरने के लोगों की भीड़ लग गई। तुरंत ही लोगों ने बचाव कार्य को शुरू किया। 
हनुमत धाम: यहां नदी के बीचोंबीच टापू पर लगी है 104 फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन

नदी में डूबे विनीत को बमुश्किल निकाला गया। इसके बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। विनीत के नदी में डूबने की सूचना पर ओमप्रकाश और उनकी पत्नी निधि भी रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

इकलौते बेटे की मौत से बिलख पड़ी निधि

मजदूरी करने वाले ओमप्रकाश का विनीत इकलौता पुत्र था। उनकी दो बेटियां निधि और पलक हैं। बेटा पढ़ने भी काफी होनहार था। इसलिए उसे परिजन पढ़ा रहे थे। उसकी नदी में डूबने की सूचना मिलने के बाद निधि बिलख पड़ी। उसे मौत की सूचना नहीं दी गई। शव को देखकर निधि बिलख पड़ी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें