फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बीसलपुर-शाहजहांपुर मार्ग बनेगा फोरलेन, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने की घोषणा

Thu, 06 Apr 2023 01:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि 1590 करोड़ से 47 किलोमीटर लंबे बीसलपुर-शाहजहांपुर मार्ग को फोरलेन कराया जाएगा। बीसलपुर-बरेली मार्ग को भी चौड़ा किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ने बटन दबाकर किया विकास कार्यों का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि बरखेड़ा रेलवे स्टेशन के पास उपरिगामी पुल बनवाया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र की 58 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। बाद में पत्रकारों को बताया कि 1590 करोड़ से 47 किलोमीटर लंबे बीसलपुर-शाहजहांपुर मार्ग को फोरलेन कराया जाएगा।

विज्ञापन


जितिन प्रसाद बुधवार को बीसलपुर क्षेत्र के गांव ललौर गुजरानपुर में लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में आए थे। मुख्य अतिथि ने इस मौके पर मशीन का बटन दबाकर बीसलपुर विधान सभा क्षेत्र में 60.35 करोड़ की स्वीकृत हुईं 58 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नया भारत बनाओ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश को प्रगतिशील प्रदेश बनाओ अभियान को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। जिस प्रकार पीलीभीत की जनता ने पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए मतों की बौछार की थी, उसी प्रकार पीलीभीत में विकास कार्यों की बौछार की जाएगी। पीलीभीत के चारों विधानसभा क्षेत्रों में बराबर विकास कार्य कराए जाएंगे। 

विज्ञापन

विकास कार्यों की गुणवत्ता पर नजर 

मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा की सरकार में देश और प्रदेश में अमूल चूल परिवर्तन हुए हैं। परिवर्तन आसानी से नहीं होते हैं। परिवर्तन लाने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बरखेड़ा रेलवे स्टेशन के पास उपरिगामी पुल न होने से क्षेत्रवासियों को काफी दिक्कत होती है। यह पुल सेतु निगम के माध्यम से बनाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं और उनकी गुणवत्ता पर भी पूरी नजर रखी जा रही है।

उन्होंने कहा कि वह पूरनपुर क्षेत्र में शारदा नदी का पुल भी बनवाएंगे। पीलीभीत से माधोटांडा होते हुए खटीमा जाने वाले और पीलीभीत-पूरनपुर रोड का चौड़ीकरण भी कराएंगे। इसके अलावा बीसलपुर- बरेली रोड का चौड़ीकरण भी कराया जाएगा। बीसलपुर-बरेली रोड से गांव ललौर गुजरानपुर आने वाली सड़क को भी चौड़ा किया जाएगा। पीलीभीत में सड़कों का जाल बिछाया जाएगा।
विज्ञापन

फोरलेन होने से उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा

कैबिनेट मंत्री ने पत्रकार वार्ता में कहा कि 1590 करोड़ से 47 किलोमीटर लंबा बीसलपुर- शाहजहांपुर रोड फोरलेन कराया जाएगा। इस मार्ग के फोरलेन हो जाने से क्षेत्र का कायाकल्प हो जाएगा और उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जीरो टालरेंस पॉलिसी चल रही है। 

इस पॉलिसी के तहत संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में सड़क का चौड़ीकरण कर पूरी गुणवत्ता के साथ काम कराना होगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की ऐतिहासिक जीत होगी। राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने के सवाल को वह टाल गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें