विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित अभियान के तहत कलक्ट्रेट में जल पात्र रखते एडीएम प्रशासन। स्रो
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में अपने वार्षिक सकोरा अभियान के तहत पक्षियों के लिए जल पात्र रखे। एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्र ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
परिषद के कार्यकर्ताओं ने एडीएम के साथ मिलकर इन मिट्टी के बर्तनों में पानी भरा। इसके बाद उन्हें कलक्ट्रेट परिसर के विभिन्न उपयुक्त स्थानों पर रखा। एडीएम ने अभियान की सराहना की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह अभियान एबीवीपी के विकासार्थ विद्यार्थी (एसएफडी) कार्यक्रम का एक अभिन्न हिस्सा है। यह प्रतिवर्ष भीषण गर्मी के दौरान चलाया जाता है। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि वे गर्मी के मौसम में अपने घरों की छतों, बालकनियों और आसपास के क्षेत्रों में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें। संवाद