फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ग्रामीणों ने श्रद्धा और उल्लास से निकाली कलशयात्रा, आरंभ हुई श्रीमद्भागवत कथा

विज्ञापन
तिलहर-गैसरा मार्ग स्थित श्री जागेश्वर सरकार धाम मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु। सं
विज्ञापन
तिलहर। गैसरा मार्ग पर स्थित श्री जागेश्वर धाम मंदिर परिसर से रविवार को सुबह ग्रामीणों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ कलशयात्रा निकाली। कलशयात्रा में महिलाएं सिर पर जल से भरे कलश धारण कर भक्ति गीत गाते और जयकारे लगाते हुए चलींं। कलशयात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होकर मंदिर परिसर पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश स्थापना की गई।
विज्ञापन

तत्पश्चात अयोध्या धाम से आए यज्ञाचार्य अर्जुनानंद शास्त्री ने धार्मिक अनुष्ठान कर पूजा-अर्चना कराई। इसी के साथ मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा आरंंभ हो गई। कथा के पहले दिन अयोध्या धाम के राम पौड़ी मंदिर से आए कथा व्यास मधुसूदनाचार्य विदेही ने धर्म, संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्व बताया। गोंडा के ऐली मठ से आए यज्ञ संचालक ओमकार के संचालन में हुए कार्यक्रम में मुख्य आयोजक वीएस महाराज ने भी विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें