फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: निपुण मॉक टेस्ट में 80 प्रतिशत रही बच्चों की उपस्थिति

विज्ञापन
सिंधौली के तेरा विद्यालय में मॉक टेस्ट देते विद्यार्थी। स्रोत : विद्यालय
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत जिले के विद्यालयों को निपुण बनाने व वार्षिक निपुण आकलन परीक्षा में जिले की रैंकिंग में सुधार लाने के उद्देश्य से मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने ओएमआर शीट पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिले के 2716 स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने अपनी सहभागिता की। इसमें 80 प्रतिशत बच्चों ने अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। पाठ्यक्रम के आधारित मॉक टेस्ट में बच्चों में खासा उत्साह रहा।
बीएसए दिव्या गुप्ता ने स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि परीक्षा को पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने के लिए ओएमआर शीट का प्रयोग किया। बच्चों के शैक्षिक स्तर को जांचने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया। इसी तरह बीईओ ने अपने क्षेत्र की दस-दस विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें