फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वित्त मंत्री ने मधवामई में नवनिर्मित मार्गों का किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शनिवार को मधवामई गांव में जिला पंचायत द्वारा नव निर्मित मार्गों का लोकार्पण किया। बाद में उन्होंने गांव में पौधरोपण कर मंदिर में भगवान शंकर की मूर्ति का अनावरण किया।
विज्ञापन

इस मौके उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरों जैसी सुविधाएं देना है। ग्रामीण क्षेत्रों को भी भरपूर बिजली और बेहतर सड़कें दी जा रही हैं। शिक्षा के स्तर में सुधार किया गया है। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपीएस राठौर, ग्राम प्रधान कुसुम सिंह, मनोज सिंह सोलंकी, क्षमा वर्मा, ब्लॉक प्रमुख के पति मुनीश्वर सिंह, जिला पंचायत सदस्य अनिल प्रजापति, श्याम नारायण मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें