फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पराली में आग लगाने से ट्राॅला जला, विरोध पर धमकाया

विज्ञापन
खुदागंज में ट्रॉले में लगी आग। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
खुदागंज। खेत में रखे धान की पराली के बंडलों में आग लगाने से उन्हें ढोने के लिए खड़ा ट्राॅला भी जल गया। आरोप है कि विरोध करने पर धमकाया गया।
विज्ञापन

जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव बैसरी बैसरा निवासी गिरीश एक कंपनी में खेतों से धान की पराली काटकर उसके बंडल बनाने का काम करते हैं। उनके अनुसार, खुदागंज के मोहल्ला रामबाग निवासी चंद्रपाल ने नवादा रोड स्थित राइस मिल के पास अपने खेत की पराली के बंडल बनवाकर उठवाने की बात कही थी। आठ नवंबर को गिरीश, ट्रैक्टर चालक के साथ खेत में पराली के बंडल बनाकर रख आए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि नौ नवंबर को दोपहर करीब दो बजे चंद्रपाल ने खेत में रखे पराली के बंडलों में आग लगा दी। इससे वहां रखे बंडलों के साथ ट्राॅले में लदी पराली भी जल गई और ट्राॅला भी जल गया। गिरीश ने विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें