फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह कोहरा छाने के बाद खिली तेज धूप, चार डिग्री उछला पारा

विज्ञापन
शाहजहांपुर में मंगलवार शाम सूर्यास्त से पहले बादलों की ओट में छिपता सूरज। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिन में तेज धूप निकलनी शुरू हुई तो दिन ढलने के बाद से अगले दिन सुबह तक कोहरा की समस्या बढ़ने लगी है। बीते दिन धूप निकलने से शाम तक आर्द्रता में आई 29 फीसदी की कमी रात से कोहरा बनकर जनजीवन को परेशान करने लगी। इस दौरान ऊंचाई पर बादलों की धुंध छाने से रात में न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 6.6 डिग्री सेल्सियस हुआ, लेकिन पछुआ हवा के झोंकों से ठिठुरन कायम रही। मंगलवार को दिन में कोहरा छटने के साथ तेज धूप खिली तो अधिकतम तापमान चार डिग्री बढ़कर 23 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में सुबह के वक्त सूर्योदय से पहले तक कोहरा हल्का दिखा, लेकिन आबादी क्षेत्र से बाहर ग्रामीण इलाकों में सुबह आठ बजे के बाद घना कोहरा छाया रहा। बाद में सूर्य किरणें प्रखर हुईं तो कोहरा छटने लगा और वातावरण में धूप की गर्माहट फैलने लगी। तेज धूप से दिन में 11 बजे तक सर्दी का प्रकोप काफी कम हो गया और इसी के साथ जनजीवन पटरी पर आने लगा। जो लोग सर्दी से बचने को कोर्ट-कचहरी के कामों से आने से बच रहे थे, वह भी अपने घरों से निकल पड़े।
इस कारण जजी परिसर समेत कलक्ट्रेट ओर विकास भवन के कार्यालयों में भी कई रोज बाद काफी गहमागहमी दिखी। यही नहीं, शहर के बहादुरगंज, गोविंदगंज, निगोही रोड, जलालनगर बजरिया और चौक मंडी में दिन भर खरीदारों की भीड़ उमड़ती रही। शाम चार बजे तक मौसम सर्दी की गिरफ्त से दूर रहा, लेकिन सूर्योदय की ओर बढ़ते सूरज ने बादलों की ओट में छिपना शुरू किया तो नम हवा ठंडक का अहसास कराने लगी।
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार सुबह की तुलना में बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से 21 अंक नीचे चला गया। वायुदाब में भारी कमी को देखते रात से हवा की रफ्तार थमने के कारण बुधवार को बादलों के साथ कोहरा छाया रहेगा और बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें