फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गेंदबाजों व बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन से गुर्जर अकादमी ने पांच विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
शाहजहांपुर में शाह क्लब ​स्थित मैदान पर शॉट लगाता ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कैंट स्थित शाह क्लब मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच में गुर्जर क्रिकेट अकादमी ने शाहजहांपुर किंग की टीम को पांच विकेट से हरा दिया। गुर्जर अकादमी के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शाहजहांपुर किंग की टीम ने 205 रन बनाए। टीम के सलामी बल्लेबाज यश कोहली ने 11 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 88 रन की शानदार पारी खेली। मोहित सिंह ने 31 और कप्तान अनमोल यादव ने 14 रन बनाए। गुर्जर अकादमी के अनस अली और कबीर रजा ने चार-चार विकेट लेकर किंग की टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुर्जर क्रिकेट अकादमी की टीम ने पांच विकेट खोकर 206 रन बनाते हुए जीत हासिल कर ली। निहाल वर्मा ने नाबाद 51 रन और आर्यन सिंह ने 36 रनों का योगदान दिया। शाहजहांपुर किंग की ओर से सौरभ सक्सेना ने तीन और आदित्य ने एक विकेट लिया। कोच अभय सिंह गुर्जर ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन


फरीद क्रिकेट अकादमी ने इलाइट को आठ रनों से हराया



शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग की ओर से आयोजित अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट में फरीद क्रिकेट अकादमी ने इलाइट क्रिकेट अकादमी को आठ रनों से हरा दिया। फरीद अकादमी की जीत में अनूप वर्मा की शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजों के प्रदर्शन की अहम भूमिका रही।



जीएफ कॉलेज मैदान पर खेले गए 20 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए फरीद क्रिकेट अकादमी की टीम 19.5 ओवर में 106 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए अनूप वर्मा ने 55 रनों की शानदार पारी खेली। इलाइट अकादमी की ओर से सिद्धार्थ ने तीन और अरनव श्रीवास्तव ने चार विकेट हासिल किए।



लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलाइट क्रिकेट अकादमी की टीम 98 रन पर सिमट गई। पवन यादव ने 24 और अमित यादव ने 23 रन बनाए। फरीद अकादमी के सर्वज्ञ वर्मा, प्रतीक राना और सत्यम यादव ने दो-दो विकेट लिए। अनूप वर्मा, मोहम्मद फखरुद्दीन और अलफिशा अंसारी को एक-एक विकेट मिला। आयोजक मयूर खन्ना और वरिष्ठ खिलाड़ी नईम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। संवाद

शाहजहांपुर में शाह क्लब स्थित मैदान पर शॉट लगाता खिलाड़ी। संवाद- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें