फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एआरपी के 23 पदों के लिए 80 शिक्षकों ने दी लिखित परीक्षा

विज्ञापन
शाहजहांपुर में एआरपी परीक्षा का निरीक्षण करते सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी। स्रोत: ​शिक्षा विभाग - फोटो : credit
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले में बुनियादी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के 23 रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को पीएमश्री राजकीय विद्यालय में चयन के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 80 शिक्षक शामिल हुए, जबकि 12 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

एआरपी के रिक्त पदाें के लिए 92 शिक्षकों ने आवेदन किया था। पूर्वाह्न 11 से दोपहर 12 बजे के बीच परीक्षा को शुचितापूर्ण तरीके से कराया गया। सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी ने केंद्र का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्र से बाहर निकले कुछ शिक्षकों ने गणित के प्रश्नों को कठिन बताया तो कई ने विज्ञान के प्रश्न सरल बताए।
नोडल अधिकारी डीआईओएस हरिवंश कुमार ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी जीआईसी के शिक्षकों के माध्यम से करा लिया है। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि दीपावली के बाद अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चयनित शिक्षक परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने और शिक्षकों को अकादमिक सहयोग देने की जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें