फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताली शिक्षक अब खुमारी उतारने में जुटे

Wed, 08 Apr 2015 08:59 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा का मूल्यांकन बहिष्कार वापस होने के बाद मूल्यांकन केंद्रों पर रौनक तो लौटी, लेकिन उतनी भी नहीं, जितनी उम्मीद की जा रही थी। इंटर के मूल्यांकन केंद्र जीआईसी में तो करीब सौ परीक्षक बढ़े, लेकिन हाई स्कूल के मूल्यांकन केंद्र इस्लामिया और एबी रिच इंटर कॉलेज में कोई बहुत अंतर देखने को नहीं मिला। इस्लामिया केंद्र पर लगभग 22 और एबी रिच केंद्र पर मात्र सात परीक्षक ही बढे़। यानी हड़ताली शिक्षक अब खुमारी उतारने में जुटे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को वित्तविहीन कॉलेजों के शिक्षक नेताओं की मुख्यमंत्री से हुई वार्ता के बाद लग रहा था कि अब मूल्यांकन कार्य तेज गति पकड़ लेगा, लेकिन ऐसा हुआ कुछ भी नहीं। केवल जीआईसी सेंटर पर ही कुछ अतिरिक्त चहल-पहल दिखाई दी, लेकिन उतने शिक्षक बढ़े नहीं, जितनी उम्मीद की जा रही थी। यहां सौ शिक्षक बढ़ने की बात बताई गई है। यानी 62 टोलियों में कुल 303 परीक्षक ही कार्य को आगे बढ़ा सके। उप नियंत्रक रणवीर सिंह ने बताया कि केंद्र पर साढ़े तीन लाख के सापेक्ष मात्र 55 हजार कापियों का मूल्यांकन ही हो सका है। अभी लगभग 85 फीसदी मूल्यांकन बाकी है।
उधर, हाई स्कूल के मूल्यांकन केंद्र इस्लामिया कॉलेज में 28 टोलियां लगीं, जिसमें 214 परीक्षक शामिल हुए। उप नियंत्रक आरिफ अली खां ने बताया कि मंगलवार को 192 परीक्षकों ने मूल्यांकन किया था। यानी मात्र 22 शिक्षक ही बढ़े हैं। यहां करीब 25 प्रतिशत मूल्यांकन हो चुका है। वहीं, एबी रिच इंटर कॉलेज का हाल सर्वाधिक खराब है। उप नियंत्रक आरपी राम ने बताया कि मंगलवार को 15 टोलियां थीं, बुधवार को 16 हो गईं। यानी कुल एक टोली ही बढ़ सकी। इसी तरह इस केंद्र पर परीक्षक भी 118 से 125 ही हो पाए। उपनियंत्रक ने बताया कि गृह विज्ञान और संस्कृत के परीक्षकों की सर्वाधिक कमी है।
विज्ञापन



शिक्षकों से मिले पूर्व एमएलसी शर्मा
पूर्व एमएलसी (शिक्षक विधायक) सुभाष चंद्र शर्मा ने बुधवार को तीनों मूल्यांकन केंद्रों का भ्रमण कर शिक्षकों से उनकी समस्याएं जानीं। इसके बाद वह डीआईओएस कार्यालय भी गए, लेकिन वहां डीआईओएस राकेश कुमार के नहीं मिलने पर शिक्षक नेता ने कार्यालय में ही ज्ञापन रिसीव करा दिया। इस दौरान माध्यमिक शिक्षक शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह चौहान, मंत्री रमेश बाबू तिवारी, डीआर वर्मा, डॉ. केके शुक्ला, शाकिर अली, अश्वनी कुमार मिश्र, राम सागर यादव, हृदयेश सक्सेना, राम कुमार, विनय मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें