राजकीय मेडिकल कॉलेज में बैठक को संबोधित करते डॉक्टर अजय नागर । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शिक्षक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बैठक में नौ दिसंबर को होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल की सफलता के लिए चर्चा की गई। वहीं तीन टीमों का गठन किया गया। बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज सभागार में हुई बैठक में अध्यक्ष डॉ. अजय नागर ने कहा कि सरकार शिक्षकों एवं कर्मचारियों की समस्याओं को अनदेखा कर रही है। उनकी किसी भी मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
इसी से क्षुब्ध होकर शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शिक्षक एवं कर्मचारी 9 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इसकी सफलता के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।
प्रथम टीम में डॉ. अजय नागर, अनूप मिश्रा, डॉ. आशीष भदौरिया, डॉ. सुभाष चंद्र कनौजिया, अंकित सक्सेना, सियाराम द्वितीय टीम में राजेश शर्मा, दिनेश चंद्र, जयपाल सिंह, मुजाहिद, अनिल सिंह चौहान, संतोष कुमार तृतीय टीम में राजेश पांडेय, डॉ. जेडी बंसल, अंकित यादव, रामू नायक, एसपी सिंह, मुन्नालाल शामिल हैं। डॉ. नागर ने टीम में शामिल सभी सदस्यों से हड़ताल को शत-प्रतिशत सफल बनाने की अपील की है। बैठक में ललित मोहन, गीता देवी, संदेश कुमार समेत तमाम कर्मचारी शामिल रहे। संवाद