फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हड़ताल स्थगित, नियमित होगी डग्गामार वाहनों की चेकिंग

Thu, 02 Jan 2025 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डग्गामार वाहनों की नियमित चेकिंग नहीं किए जाने से नाराज अनुबंधित बस ऑनर्स एसोसिएशन ने एआरएम से बातचीत के बाद एक घंटे की हड़ताल को स्थगित कर दिया। शिष्टमंडल को नियमित चेकिंग का लिखित आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

अनधिकृत रूप से संचालित होने वाले वाहनों की वजह से अनुबंधित बसाें को राजस्व का नुकसान होने से बुधवार को एक घंटे की हड़ताल का खाका तैयार किया गया था। दोपहर में हड़ताल से पहले ही सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रामप्यारे प्रसाद ने अनुबंधित बस मालिकों को बुलाकर वार्ता की। उन्होंने हड़ताल न करने का अनुरोध किया। एसोसिएशन के महासचिव निर्मेष शर्मा ने कहा कि नियमित रूप से चेकिंग नहीं होने से डग्गामार वाहन संचालित हो रहे हैं। एआरएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद एआरटीओ शांतिभूषण पांडेय से वार्ता कराई। उन्होंने रोजाना ही यात्री कर अधिकारी के साथ नियमित जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें