फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल के पूर्व कर्मचारी 129 वें दिन भी अनशन पर

Sat, 13 Dec 2014 06:39 PM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान सहकारी चीनी मिल पर बकाया देयकों का भुगतान दिलाने की मांग को लेकर चीनी मिल के पूर्व कर्मचारी शनिवार को बारिश होने के बावजूद भारी संख्या में अनशन स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पुवायां की किसान सहकारी चीनी मिल के पूर्वकर्मी बैठकीय भत्ता, 16 माह के वेतन, पीएफ सहित कई देयकों का भुगतान किए जाने को लेकर मिल गेट पर चार सितंबर से क्रमिक अनशन कर रहे हैं। पूर्वकर्मियों का कहना है कि बकाया राशि नहीं मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि चार माह से अधिक समय से आंदोलन चल रहे होने के बाद भी शासन और प्रशासन पूर्वकर्मियों की सुध नहीं ले रहा है। इससे कर्मचारियों में रोष है। शनिवार को अनशन स्थल पर तमाम पूर्वकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें