फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव दूर करने को कैडेट्स को दिए टिप्स

Sun, 04 Sep 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 01 और 02  में
विज्ञापन


 25 यूपी वटालियन में चल रहे यूपी डायरेक्ट्रेट के संयुक्त एनसीसी प्रशिक्षण कैंप में रविवार को कैडेट्स को मानसिक बीमारी एवं तनाव के संबंध में उपयोगी जानकारी दी गई। इस अवसर पर जीएफ कॉलेज की डॉ. संगीता सिंह ने कहा कि पढ़ाई के बोझ से बच्चे और युवा तनाव में आ जाते हैं। ऐसे में अभिभावकों एवं शिक्षकों को बहुत ही समझदारी से काम लेना चाहिए और बच्चों को उत्साहित तथा प्रोत्साहित करते रहना चाहिए। 
विज्ञापन

डॉ. सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं की समस्याओं की ओर अभिभावकों और शिक्षकों को ध्यान देना चाहिए, इससे काफी हद तक उनका तनाव दूर किया जा सकता है। कैंप कमांडेंट कर्नल केआर शेरावत ने एलएमजी की उपयोगिता और उसके उपयोग के बारे में जानकारी दी। कमांडिंग ऑफीसर कीर्तिचक्र मेजर सुशील कुमार सिंह ने फौज में ग्रुप और टीम वर्क के बारे में बताया। इसी कड़ी में मेजर एनयू खान ने मैप रीडिंग और कम्पास की जानकारी दी। 
विज्ञापन

प्रशिक्षण में सूबेदार मेजर भरत सिंह, लेफ्टिनेंट मो. अयूब, सूबेेदार बलदेव सिंह, राजू राय, बीएचएम कश्मीर सिंह आदि का योगदान रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें